चुड़ैल सास और बहु | Hindi Stories | Kahaniya in Hindi | New Horror Story

एक समय की बात है जौनपुर नाम के एक गांव में एक बूढ़ी औरत शम्मो अपने बेटे सनी के साथ रहती थी। गांव के लोगो के अनुसार वह बूढ़ी औरत एक चुड़ैल थी। जिसने अपने पति को भी मार डाला था।

 

गांव का आदमी – अरे भाई वो देखो शम्मो चुड़ैल।

दूसरा आदमी – अरे भाई कुछ भी बोल लो तुम।

पहला आदमी – अरे अपने पति को भी खा गई ये।

दूसरा आदमी – अरे अगर वो चुड़ैल होती तो अपने बेटे को ना खा जाती हुह !!

पहला आदमी – मत मनो। शायद वह अपने बेटे को प्यार बहुत करती है, इसलिए।

 

रात के वक़्त पूरा गांव सो रहा होता है, और शम्मो घर की छत्त पर बहुत सारा खाना खा रही होती है।

शम्मो – हम्म्म्म्म ना जाने मेरी भूख कब मिटेगी । गांव के लोगो को वैसे ही बहुत शक्क है मुझ पर, सनी के पापा के बाद एक भी इंसान का खून पीने का मौका नहीं मिला। समझ नहीं आता क्या करू, इस खून की भूख को कैसे शांत करू।

 

अगले दिन  शम्मो बाजार से सामान लेने जाती है तो रास्ते में उसकी एक सहेली मिलती है,

सहेली – किसी हो शम्मो

 

चुड़ैल सास और बहु | Horror Stories in Hindi | Saas Bahu Stories | Bhootiya Kahani | Chudail Saas

 

शम्मो – मैं, क्या बताऊ सनी के पापा के बाद शरीर कमज़ोर सा रहता है, तुम घर पर आना शाम को।

सहेली (डरते हुए) – श श शाम को?

शम्मो – हा हा हा हा डरती क्यों हो? मैं कौन सा तुम्हे खा जाउंगी हा हा हा हा हा

सहेली – आह, नहीं नहीं बहिन मैं तो ये सोच रही थी के सनी की उम्र हो रही है, मेरी दूर की बुआ की लड़की है, तो सोचा के रिश्ते की बात

 

शम्मो अपनी सहेली की बात पूरी सुने बिना ही सोचने लग जाती है के उसके खून का इंतजाम हो गया अब और वह बिना सनी से बात किये हाँ कर देती है। कुछ दिनो बाद सनी की शादी हो जाती है और नई बहु घर पर आ जाती है।

 

रोज रात जब शम्मो बहु के पास जाती। सनी को पास मैं देख कर उसकी हिम्मत न होती। अचानक एक रात।

 

शम्मो  – हाय हाय

बहु – क्या हुआ माँ जी ।

शम्मो – कुछ नहीं बहु। आज पता नहीं पेट में म म म मेरा मतलब पैरों में बहुत दर्द हो रहा है।

बहु – कोई बात नहीं माँ जी। मैं आज रात इनके सोने के बाद आपके पास आ जाउंगी और पैरों पर मालिश कर दूँगी ।

शम्मो – तुम्हारा भला हो।

 

उस रात सभी लोग खाना कहते है, लेकिन शम्मो खाने के लिए मन कर देती है, क्योकि उसको बहु का खून पीना होता है।

 

सनी – क्या हुआ माँ तुमने कुछ भी नहीं खाया।

शम्मो – बस बेटा आ

बहु – अरे आज माँ जी की तबियत ठीक नहीं है, आपके सोने के बाद मैं इनके पैरों की मालिश कर दूँगी कल से देखना एक दम ठीक हो जाएगी।

शम्मो – हाँ बेटा कल से तो मैं एक दम शायद ठीक हो जाऊ तू आ जाना याद से आ आ आ ठीक है?

बहु – जी माँ जी

 

अब जैसे जैसे रात हो रही थी शम्मो को भूख से बुरा हाल होता जा रहा था।

अचानक बहु एक कटोरी में थोड़ा तेल ले कर कमरे में प्रवेश करती है।

 

शम्मो – आ आ आ बेटा छत्त पर चलते है, मेरा आज ऊपर ही सोने का मन है।

बहु – ठीक है माँ जी,

 

ऐसा कह कर दोनों छत्त पर चले जाते है, और बहु शम्मो के पैरों पर जैसे ही तेल लगाने लगती है, वो डर के मारे वही रुक जाती है, क्योकि शम्मो के पाव उल्टे थे।

 

बहु (मन में सोचते हुए) – अच्छा हुआ बुआ का, तो गांव वाले ठीक ही कहते थे इसके बारे में, ये है तो चुड़ैल ही।

शम्मो – क्या हुआ बहु।

बहु – कुछ नहीं माँ जी, में एक मिनट में नीचे से और तेल ले कर आई।

 

ऐसा कहते ही जैसे बहु नीचे जाने लगी शम्मो ने उसको मन किया लेकिन बहु एक दम नीचे गई और ५ मिनट्स में फिर से आ गई।

 

अब बहु फिर से शम्मो के पैर दबाने लगी । शम्मो के दांत और नाख़ून बड़े होने लग गए। अब वह बहु को मारने के लिए एक दम तैयार थी।

देखते ही देखते शम्मो एक दम चुड़ैल के रूप में नज़र आने लगी। बहु की पीठ होने की वजह से वह बेचारी कुछ भी नहीं देख पा रही थी। उसको मालूम भी नहीं था के शायद आज उसकी आखिरी रात है, और यहाँ शम्मो के मुँह में पानी भरा जा रहा था। उसके हाथ बहु के गर्दन की तरफ बढ़ते जा रहे थे।

 

बहु इन सब चीज़ों से अनजान थी और जैसे ही शम्मो बहु का गाला दबाने ही वाली होती है के अचानक एक जोर से आवाज़ होती है और सनी छत पर आ जाता है, और शम्मो अपने असली रूप में आ जाती है,

 

सनी – अरे वह माँ इतना सास और बहु का प्यार पहली बार देखा। ये लो खाना तुम्हारी बहु ने कहा था के थोड़ी देर तक ले आना। और हाँ इसने गरम भी अपने हाथों से किया है । लो अब खा के सो जाओ।

 

ऐसा कह कर सनी और बहु वह से चले जाते है और शम्मो गुस्से में सोचती है।

 

शम्मो (सोचते हुए ) – हम्म कब तक आखिर कब तक बचेगी बहु जैसे तेरे ससुर की बलि चढ़ी है तेरी भी चढ़ेगी जल्दी ही। और हाँ आप लोग भी सब्सक्राइब कर लो ये चैनल इस पार्ट में ना सही तो क्या हुआ अगले पार्ट में बहु का काम तमाम करके ही मानूंगी में। और कमेंट करके जरूर बताना के और क्या तरीका हो सकता है इस चालक बहु को सबक सिखाने का।

Share on facebook
Share on twitter
Share on linkedin

Перспективы интерактивных платформ и пользовательского восприятия

Перспективы интерактивных платформ и пользовательского восприятия Виртуальная преобразование радикально изменяет варианты сотрудничества человека с технологиями. То, что еще десять лет назад мыслилось научной фантастикой, ныне

Read More »

Каким способом интерактивные механизмы создают практику

Каким способом интерактивные механизмы создают практику Что пользователи называем интерактивностью и почему это столь манит Отзывчивость является двустороннее взаимодействие среди юзером и платформой, при котором

Read More »

Каким образом ожидания выстраивают внутренний настрой

Каким образом ожидания выстраивают внутренний настрой Психоэмоциональный фон нечасто формируется спонтанно. В большинстве случаев всего он выстраивается заранее, ещё до того момента, когда субъект сталкивается

Read More »