Akbar Birbal or Hare Rang ka Ghoda | Akbar Birbal Bedtime Story

एक दिन अकबर बादशाह घोड़े पर शाही बाग में टहल रहे थे । साथ में बीरबल भी बादशाह के साथ बाग़ की खूबसूरती का आनंद ले रहे थे । चारों ओर हरे-भरे वृक्ष, खूबसूरत फल, रंग बिरंगे फूल और हरी-हरी घास देखकर अकबर को बहुत आनंद आया। उन्हें लगा कि बगीचे में सैर करने के लिए तो घोड़ा भी किसी खास रंग का ही होना चाहिए। उन्होंने बीरबल से कहा, “बीरबल मुझे हरे रंग का घोड़ा चाहिए। बीरबल को लगा के अचानक राजा का दिमाग ख़राब हो गया लगता है। तभी राजा ने कहा तुम मुझे सात दिन में हरे रंग का घोड़ा ला दो। यदि तुम हरे रंग का घोड़ा न ला सके तो हमें अपनी शक्ल मत दिखाना।

 

अकबर और बीरबल दोनों को यह मालूम था के हरे रंग का घोडा होता ही नहीं। लेकिन अकबर को तो बीरबल के दिमाग और हाज़िर-जवाबी की परीक्षा लेनी थी। अकबर चाहते थे के बीरबल कभी तो अपनी हार स्वीकारे और कहें कि जहांपनाह मैं हार गया, मगर बीरबल भी अपने जैसे एक ही थे। अकबर के हर सवाल का सटीक उत्तर देते और हर बार बादशाह अकबर को मुंह की खानी पड़ती थी। बीरबल हरे रंग के घोड़े की खोज के बहाने सात दिन तक इधर-उधर घूमते रहे। आठवें दिन वे दरबार में हाजिर हुए और बादशाह से बोले, “जहांपनाह ! मुझे हरे रंग का घोड़ा मिल गया है।”

 

 

Birbal ki khichadi | Hindi moral stories

बादशाह को आश्चर्य हुआ। उन्होंने कहा, “जल्दी बताओ, कहां है हरा घोड़ा? बीरबर ने कहा, “जहांपनाह ! घोड़ा तो आपको मिल जाएगा, मैंने बड़ी मुश्किल से उसे खोजा है, मगर उसके मालिक ने दो शर्त रखी हैं। बादशाह ने कहा, “क्या शर्ते हैं?” “पहली शर्त तो यह है कि घोड़ा लेने कि लिए आपको स्वयं जाना होगा। “यह तो बड़ी आसान शर्त है। दूसरी शर्त क्या है ? “घोड़ा खास रंग का है, इसलिए उसके मालिक ने कहा है के आपको अकेले ही उसको उसके घर से लाना होगा। 

 

अकबर मान गया और बीरबल के साथ जंगल घोड़े की जगह पर पहुँच गया। अकबर बीरबल का मुंह देखते रह गए। बीरबल ने हंसते हुए कहा, “जहांपनाह! हरे रंग का घोड़ा लाना हो, तो उसकी शर्तें भी माननी ही पड़ेगी ऐसा कहकर बीरबल ने घने और हरे रंग के जंगल की और इशारा किया। अकबर खिलखिला कर हंस पड़े। बीरबल की चतुराई से वह खुश हुए। समझ गए कि बीरबल को मूर्ख बनाना सरल नहीं है।

Share on facebook
Share on twitter
Share on linkedin

Перспективы интерактивных платформ и пользовательского восприятия

Перспективы интерактивных платформ и пользовательского восприятия Виртуальная преобразование радикально изменяет варианты сотрудничества человека с технологиями. То, что еще десять лет назад мыслилось научной фантастикой, ныне

Read More »

Каким способом интерактивные механизмы создают практику

Каким способом интерактивные механизмы создают практику Что пользователи называем интерактивностью и почему это столь манит Отзывчивость является двустороннее взаимодействие среди юзером и платформой, при котором

Read More »

Каким образом ожидания выстраивают внутренний настрой

Каким образом ожидания выстраивают внутренний настрой Психоэмоциональный фон нечасто формируется спонтанно. В большинстве случаев всего он выстраивается заранее, ещё до того момента, когда субъект сталкивается

Read More »
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *