Mehnati Murga | Hindi Moral Story | Hindi Kahaniya | Hindi Reading Story | Hindi Cartoon Story

एक बार की बात है एक फ़ार्म में एक मुर्ग़ा, एक कुत्ता, एक बिल्ली और एक बतख़ रहते थे।

 

कुत्ता बड़ा ही आलसी था, बिल्ली एक नम्बर की कामचोर और बतख़ मनमौजी थी। तीनों  का कोई काम करने को दिल नहीं करता था।

 

उनमे  से सिर्फ़ मुर्ग़ा ही मेहनती था। एक दिन मुर्ग़े को कुछ गेहूँ के दाने मिले उस ने सबसे पूछा कौन इन दानों को बोने में मेरी मदद करेगा।

 

तब सब ने माना कर दिया। लेकिन वह मेहनती मुर्ग़ा रोज़ मेहनत करता।कभी दानों  की बुआई करता, कभी नन्हें पौधों की सिंचाई करता।

Mehnati Murga - Hindi Moral Story to Read

यहाँ  तक की पक्की फ़सल की कटाई भी उसी ने की। बाद में मेहनती  मुर्ग़ा गेहूँ को पिसाई के लिए भी ले गया परन्तु आलसी कुत्ता, कामचोर बिल्ली और मनमौजी  बतख़ सारा -सारा दिन आलस और मस्ती करने में ही बीता देते।किसी ने उस की मदद नहीं की।अब बारी आयी उस गेहूँ की रोटियाँ बना कर खाने की।

 

अब सभी जानवर-आलसी कुत्ता,कामचोर बिल्ली,और मनमौजी  बतख़ आ गए रोटी खाने।लेकिन मेहनती  मुर्ग़े ने उन्हें एक भी रोटी ना दी। उस ने कहा जो मेहनत  करता है वही उस मेहनत  का फल खाता है। बिना मेहनत  कोई फल नहीं मिलता।

 

अब यह बात सब की समझ  में आ गयी।अगले साल सबने मिल कर मेहनत की और गेहूँ की फ़सल उगाई।गेहूँ के साथ- साथ उन्होंने और भी सब्ज़ियाँ और फल उगाए और फ़सल पक जाने पर सब ने मिल कर उस का आनंद उठाया।

शिक्षा – तो बच्चों इस कहानी से हमें पता चलता है कि बिना मेहनत कुछ नहीं मिलता।

Share on facebook
Share on twitter
Share on linkedin

Перспективы интерактивных платформ и пользовательского восприятия

Перспективы интерактивных платформ и пользовательского восприятия Виртуальная преобразование радикально изменяет варианты сотрудничества человека с технологиями. То, что еще десять лет назад мыслилось научной фантастикой, ныне

Read More »

Каким способом интерактивные механизмы создают практику

Каким способом интерактивные механизмы создают практику Что пользователи называем интерактивностью и почему это столь манит Отзывчивость является двустороннее взаимодействие среди юзером и платформой, при котором

Read More »

Каким образом ожидания выстраивают внутренний настрой

Каким образом ожидания выстраивают внутренний настрой Психоэмоциональный фон нечасто формируется спонтанно. В большинстве случаев всего он выстраивается заранее, ещё до того момента, когда субъект сталкивается

Read More »