Shararati Rimjhim – Hindi Moral Story

एक बार की बात है एक गाँव में एक शरारती लड़की रहती थी।उसका नाम रिमझिम था। उसकी शरारतों से सारा गाँव परेशान था।एक दिन शाम को वो अपने सहलियों की साथ नदी किनारे खेलने गयी।

 

उसकी माँ ने उसे ज़ोर दे कर समझाया की वह नदी किनारे जंगल की तरफ़ नहीं जाएगी।उसने भी अपनी माँ से वादा किया की माँ की बात मानेगी पर खेलते-खेलते वह अपनी सहेलियों के  समझाने पर भी जंगल में चली गयी।

 

उसने कहा उसे कुछ नहीं होगा वह बहुत बहादुर  है और वे  सब डरपोक ।कुछ दूर जाने पर वह रास्ता भटक गयी और रोने लगी।

Shararati-Rimjhim-HIndi-Moral-Story-to-Read

रोते रोते उसे अपनी माँ और पिता जी की आवाज़ सुनाई दी।

वह उठ कर आवाज़ की तरफ़ भागी।उसके माता पिता उसी की तरफ़ आ रहे थे। वह अपनी  माँ से लिपट कर बहुत रोई। उसने अपनी ग़लती की माफ़ी भी माँगी।

माँ ने उसे गोद में उठा लिया और बहुत प्यार किया।और समझाया कि बड़ों की बात ना मानना बहादुरी नहीं बेफकूफ़ी होती है।

अगर उस की सहेलियों ने गाँव में आ कर उस के बारे में ना बताया होता तो वो आज जंगल में खो जाती।माँ की बात सुन कर उस ने अपनी  सहेलियों से माफ़ी माँगी और आगे से अपने से बड़ों का कहना मनाने का वचन दिया।

 

शिक्षा

इस कहानी से हमें यह शिक्षा मिलती है की हमें बड़ों की बात माननी चाहिए।”

Share on facebook
Share on twitter
Share on linkedin