जादुई टोकरी की कहानी | Magical Basket story | Hindi Kahaniya | Stories in Hindi | Hindi Moral Story

जादुई टोकरी / Jadui Tokri

साक्षी एक बहुत ही अच्छी लड़की थी उसे सभी जानवरों से बहुत प्यार था। वह किसी भी जानवर को किसी तकलीफ में देखती तो उसकी मदद करती। साक्षी के घर में बहुत सारी टोकरियाँ थी। साक्षी उन टोकरियों को सजा कर रखती थी और उसके घर में उसने कुछ जानवर पाल रखे थे जैसे कुत्ता, बिल्ली, खरगोश, तोता। वो अपने सभी जानवरों को उन टोकरियों में रखती और उनके साथ बहुत खेलती। साक्षी के घर को सब छोटा चिडयाघर कहते थे।

एक दिन साक्षी बाजार जा रही थी रास्ते में उसे बिल्कुल छोटा सा कुत्ते का बच्चा दिखाई देता है जिसकी  अभी आंखें भी नहीं खुली होती। साक्षी जल्दी से जाकर उसे उठा लेती है और कहती है….

साक्षी: ये कितना प्यारा है लेकिन इसकी माँ कहीं दिखाई नहीं दे रही।

वह उस बच्चे की माँ को बहुत ढूंढती है लेकिन उसे वह नहीं मिलती। वह उसे अपने घर ले जाती है। लेकिन उसके पास उसके लिए कोई टोकरी नहीं होती। वह उसके लिए बाजार में बहुत सारी टोकरी देखती है लेकिन उसे कोई टोकरी पसंद नहीं आती। वह मायूस हो जाती है और घर वापस आ रही होती है। तभी उसे मंदिर के बाहर एक बहुत ही सुन्दर टोकरी दिखाई देती है।

साक्षी: कितनी सुन्दर टोकरी है लेकिन इसे ऐसे कौन छोड़ गया? मैं पंडित जी से पूछ कर ये टोकरी घर ले जाती हूँ।

साक्षी मंदिर के अंदर जाती है और पंडित जी से पूछती है……

साक्षी: पंडित क्या मैं ये टोकरी ले जाऊँ?

पंडित जी: हाँ बिटिया। वैसे भी यह यहाँ पड़ी ही है पता नहीं कौन छोड़ गया।

अब साक्षी वो टोकरी घर ले जाती है और उसमें छोटा सा बिस्तर लगाती है। और उस बच्चे को उसमें रखती है। जैसे ही वह बच्चे उस टोकरी में जाता है वह इंसानों की भाषा में बात करने लगता है। और बाहर आते ही फिर से वैसा हो जाता है। साक्षी चौंक जाती है और सोचती है…..

साक्षी: ये कैसी टोकरी है? एक काम करती हूँ किसी और जानवर को इसमें डालती हूँ।

साक्षी अपनी बिल्ली को उस टोकरी में रखती है जैसे ही बिल्ली उस टोकरी में जाती है वह भी इंसानों की भाषा में बात करने लगती है। अब साक्षी समझ जाती है कि ये टोकरी का ही कमाल है। और साक्षी उस टोकरी को संभाल कर रख देती है। और उस doggy के लिए दूसरी टोकरी तैयार करती है। लेकिन जब भी साक्षी को किसी जानवर से बात करनी होती है साक्षी उन्हें उस टोकरी में डाल देती है। साक्षी को बहुत अच्छा लगता है जब जानवर साक्षी को जब अपने मन की बात बताते हैं।

एक दिन पडोसी साक्षी को अपनी बिल्ली और सभी जानवरों से बात करके देखता है वह सोचता है साक्षी के पास जो जानवर हैं वह बोल सकते हैं।…..

पडोसी: क्यों न मैं इन जानवरों को चुराकर चिडयाघर में बेच दूँ। मुझे बहुत सारे पैसे मिलेंगे क्योंकि बोलने वाले जानवर किसी ने देखे ही नहीं होंगे।

अब पडोसी साक्षी के जानवरों को चुराने का प्लान बना लेता है। और गलती से उस दिन साक्षी उस जादुई टोकरी को जानवरों के पास ही भूल जाती है। अब रात को पडोसी चुपके से जानवरों को चुराने के लिए आता है और जैसे ही वह जानवरों को चुराने के लिए सबसे पहले बिल्ली को हाथ लगता है वह बिल्ली बन जाता है। और उसको देखकर सारे जानवर आवाज करने लगते हैं। साक्षी भाग कर वहाँ आती है।

साक्षी: क्या हुआ? तुम सब इतना तेज़ क्यों चिल्ला रहे हो।

इतने में उसकी नज़र दूसरी बिल्ली पर पड़ती है। और शाक्षी सोचती है ये कहाँ से आयी। वह उस बिल्ली को टोकरी में बैठाती है और उससे पूछती है वो कौन है……

पडोसी: मैं तुम्हारा पडोसी हूँ मैं तुम्हारे जानवरों को चोरी करने आया था लेकिन पता नहीं कैसे मैं बिल्ली बन गया।

इतने में टोकरी में से आवाज आती है: यह सब मैंने किया है।

साक्षी उस बिल्ली को उस टोकरी में से निकालती है और टोकरी अंदर लेकर जाती है और कहती है कि वो उस बिल्ली को फिर से इंसान बना दो। टोकरी साक्षी की बात मान जाती है और बिल्ली को वापस से इंसान बना देती है। पडोसी साक्षी से माफ़ी मांगता है और कहता है…..

पड़ोसी: मुझे माफ़ कर दो अब मैं कभी ऐसा नहीं सोचूंगा और ये बात किसी को नहीं बताऊंगा।

साक्षी उसे जाने देती है। और उस टोकरी को सुरक्षित रख देती है।

 

Jadui Tokri जादुई टोकरी Jadui Kahani ,Magical Basket story, hindi story, Hindi Kahaniya, Kahaniya stories, hindi animated stories, stories in hindi, hindi stories funny, kahaniya, kahaniya in hindi, story, stories, hindi kahani, hindi stories, bhutiya kahani, funny hindi comedy, comedy video, story in hindi, magical basket in hindi, magical basket, jadui story, hindi kahaniya, jadui kahaniya, jadui hindi kahaniya, Latest Moral Stories, Panchatantra Ki Kahaniya

Share on facebook
Share on twitter
Share on linkedin
Holi ki kahani

Holi ki kahani | hindi reading stories

Holi ki kahani – Bedtime Hindi Story एक समय की बात है। एक छोटे से गाँव में रहने वाले बच्चे रोहन और सोना बहुत ही

Read More »